भारत
Breaking News: दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
Shantanu Roy
26 Jun 2024 11:28 PM IST

x
बड़ी खबर
Barabanki. बाराबंकी। बाराबंकी में कोठी थाने के अंदर दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली कनपटी में लगी है। चीरते हुए दूसरी ओर निकल गई। दरोगा के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दरोगा माइग्रेन से ग्रसित था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
कानपुर के रहने वाले अरुण कुमार यादव (30) बाराबंकी में कोठी थाने में दरोगा थे। वह 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अरुण कुमार यादव की शादी नहीं हुई थी। बुधवार की शाम देर तक वह कमरे से नहीं निकले तो दूसरे पुलिसकर्मी देखने पहुंचे। खिड़की से झांकने पर अंदर दरोगा का शव दिखाई पड़ा। दरोगा ने खुद को गोली मार ली थी। जिसके बाद कोठी थाने समेत जिले के आलाधिकरियों में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी आनन-फानन में थाने पर पहुंच गए। कानपुर में मृतक दरोगा अरुण कुमार यादव के परिजनों को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। सीओ हैदरगढ़ हर्षित चौहान ने बताया कि सुसाइड नोट में माइग्रेन की बीमारी का उल्लेख किया गया है। मृतक दरोगा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





