भारत

BREAKING NEWS: पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत नाजुक

Shantanu Roy
28 Aug 2024 4:47 PM GMT
BREAKING NEWS: पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत नाजुक
x
Bhind. भिंड। भिंड के समीर नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में देहात थाने पहुंची। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की है। घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर कई जगह कुल्हाड़ी से वार किया था। यह घटना समीर नगर की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पति एक रिटायर्ड फौजी भी है। हमले के बाद, वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति शराब का आदी है, और घटना के समय भी उसने शराब पी रखी थी। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
Next Story