भारत

BREAKING NEWS: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता ने दोस्त की बहन से किया रेप

Shantanu Roy
8 Sept 2024 7:44 PM IST
BREAKING NEWS: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता ने दोस्त की बहन से किया रेप
x
जांच में जुटी पुलिस
Mandala. मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा नेता पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप है। नैनपुर गोंगपा से जुड़े ब्लाक स्तर के युवा नेता समीर छोटू तिलगाम ने गांव के घर घुस कर युवती से बलात्कार किया। पीड़िता उसके दोस्त की बहन है। इसलिए उसे पता था कि घर में किस वक्त कौन मौजूद था। इसी का फायदा उठाकर घर पहुंचा और हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने तीन दिन की मेहनत के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से मंडला जेल भेज दिया। इस घटना के बाद जल, जंगल और जमीन समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों पर मैदान में लड़ने वाली गोंडवाना पार्टी की छवि में धक्का लगा है। आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे पद मुक्त कर पार्टी से निकाल दिया गया है।

नई नियुक्ति कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने घटना से इंकार कर दिया था। लेकिन पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए साइबर सेल की मदद ली। घटना स्थल गांव से अंदर था। जहां कोई घर नही था। पुलिस को घटनास्थल से उस वक्त आरोपी की लोकेशन मिली। गिरफ्तारी के बाद युवती ने उसकी पहचान कर ली। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और एमएलसी सिविल अस्पताल में जांच कराई। पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक मौजूदा परिदृश्य में हलचल मच गई। कहा जा रहा है कि जब सभी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए लड़ने वाले दलों में ही यहीं हालत होगी, तो कैसे सभी समाज के लिए लड़ेंगे? बताया जा रहा है कि आरोपी युवक, पीड़िता के भाई का दोस्त है। उसे जानकारी थी कि किस वक्त घर में कौन रहता है। इसी का फायदा उठाकर वह उस वक्त गया जब लड़की अकेली थी।
Next Story