भारत

BREAKING NEWS: शादी से 3 महीने पहले युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
10 Aug 2024 2:20 PM GMT
BREAKING NEWS: शादी से 3 महीने पहले युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
जल्द होगा बड़ा खुलासा
Karnal. करनाल। हरियाणा के करनाल में शादी से 3 महीने पहले युवती की मौत हो गई। युवती अपने मंगेतर के साथ बाइक पर नर्सिंग का पेपर देकर घर लौट रही थी। रास्ते में उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती का मंगेतर भी घायल हुआ है। वहीं हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। युवती माता-पिता की इकलौती बेटी थी। 6 महीने पहले सगाई हुई थी। जानकारी के मुताबिक झज्जर जिला के सुंदरहटी गांव का रहने वाला मनीष कुमार (29 वर्ष) करनाल के बैंक ऑफ बडौदा में काम करता है। 9 अगस्त को उसकी मंगेतर प्रियंका (20) का पेपर था। प्रियंका सुबह 10 बजे बस से करनाल आई थी। शाम को पेपर देने के बाद वह
मनीष
के साथ बाइक पर गांव धिगाना लौट रही थी। जब वह कंबोपुरा के पास पहुंचे तो तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


मनीष ने बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन ट्रक की बॉडी प्रियंका को छू गई। इससे वह सड़क पर गिर गई। मनीष भी मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया। हादसे में प्रियंका को गंभीर चोट लगी। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रक को रोक लिया और ट्रक ड्राइवर सुहैल अहमद मीर को पकड़ लिया। वहीं प्रियंका को तुरंत कल्पना चावला अस्पताल करनाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका के पिता संतराज सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। प्रियंका मेरी इकलौती बेटी थी। 2 बेटे भी हैं, जो प्रियंका से छोटे हैं। प्रियंका
जींद
में GNM का कोर्स कर रही थी। उसकी नवंबर में शादी होने वाली थी। शादी को लेकर पूरा परिवार खुश था, लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। कभी सोचा नहीं था कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटेगा। मधुबन थाना में जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बैंक में छुट्टियां थी। इसलिए युवती के मंगेतर मनीष को अपने घर झज्जर जाना था। उसे प्रियंका को अपने घर छोड़ते हुए जाना था, लेकिन बीच में हादसा हो गया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Next Story