भारत
BREAKING NEWS: आपसी रंजिश के चलते युवक पर किया जानलेवा हमला
Shantanu Roy
24 Aug 2024 9:20 PM IST

x
बड़ी खबर
Bhopal. भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके के अटल अय्यूब नगर में आधा दर्जन बदमाशों ने पुरानी रंजिश पर एक युवक को घेरकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके अधमरा कर दिया। साथ ही उसकी बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक निशातपुरा निवासी विनोद अहिरवार करोंद मंडी में आलू-प्याज की दुकान पर काम करता है। विनोद की अटल अय्यूब नगर निवासी निखिल रैकवार से पुरानी रंजिश चल रही है। गुरुवार रात को विनोद मंडी से काम निपटाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था।
खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़े विनोद को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह होश आने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज करने के बाद नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रयास, तोड़फोड़ करने का केस दर्ज कर लिया। आरोपित निखिल और मुन्ना रैकवार पर पूर्व से भी अपराध दर्ज हैं। अरेरा हिल्स थाना इलाके में मनचले ने घर के बाहर खड़ी किशोरी के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने किशोरी के साथ मारपीट भी कर दी। पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर के सामने खड़ी थी, तभी मोहल्ले में रहने वाले दीपिक गिरि नाम के युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने किशोरी के साथ मारपीट भी कर दी। किशोरी ने शुक्रवार रात को घटना के बारे में स्वजन को बताया। उसके बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





