भारत

BREAKING NEWS: वेयर हाउस से कैश लॉकर की चोरी, सुपरवाइजर ने की शिकायत

Shantanu Roy
16 Aug 2024 2:47 PM GMT
BREAKING NEWS: वेयर हाउस से कैश लॉकर की चोरी, सुपरवाइजर ने की शिकायत
x
बड़ी खबर
Agra. आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में वेयर हाउस में कैश का लॉकर चोरी हो गया। चोर रात में पूरा लॉकर ही उठा कर ले गया। लॉकर में करीब दो लाख रुपए कैश था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में वेयर हाउस के मैनेजर ने FIR कराई है। शास्त्रीपुरम में डेल्वीवेरी वेयर हाउस है। वेयर हाउस के असिस्टेंट मैनेजर फैज खान ने बताया कि 12 अगस्त की सुबह जब वो कंपनी में पहुंचे तो देखा कि कैश का लॉकर गायब है। लॉकर गायब होने पर परेशान हो गए। कंपनी में लगे कैमरे चेक किए तो देखा कि 11 अगस्त की रात करीब साढे़ 12 बजे एक युवक कंपनी में आया।

उसने लॉकर खोलने की कोशिश की। जब लॉकर नहीं खुला तो वो पूरा लॉकर उठा कर ले गया। लॉकर में करीब दो लाख रुपए कैश था। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि सीसीटीवी में जो युवक लॉकर ले जाता दिख रहा है, जब उसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वो कंपनी में ही काम करता है। उसके टीम लीडर ने उसका चेहरा पहचाना है। उसका नाम अजय बताया गया है। घटना के बाद से वो आफिस भी नहीं आया है। जब उससे फोन पर संपर्क किया तो उसने फोन भी पिक नहीं किया। 13 अगस्त को उसने मेल से अपना रिजाइन भेज दिया। इसके बाद से वो फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
Next Story