भारत

BREAKING NEWS: करंट की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत

Shantanu Roy
11 Aug 2024 1:11 PM GMT
BREAKING NEWS: करंट की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत
x
बड़ी खबर
Nagda. नागदा। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां करंट की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत हो गई। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना खाचरोद थाना क्षेत्र के रामा तलाई गांव की है। जहां बीती देर रात तीन युवक खेत में करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। आज सुबह जब किसान खेत पहुंचा तो तीनों का शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जाम हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Next Story