भारत

BREAKING: NEWS: युवती को बैड टच करने वाले 16 हुड़दंगबाज गिरफ्तार, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
2 Aug 2024 2:16 PM GMT
BREAKING: NEWS: युवती को बैड टच करने वाले 16 हुड़दंगबाज गिरफ्तार, देखें VIDEO...
x
CM ने लिया बड़ा एक्शन
Lucknow. लखनऊ। लखनऊ में बारिश के दौरान युवती से बैड टच मामला सुर्खियों में हैं। पहली बार छेड़छाड़ से जुड़े मामले में राजधानी में इतना बड़ा एक्शन लिया गया। हालांकि, पुलिस के लिए भी यह आसान नहीं था। क्योंकि, सबूत के नाम सिर्फ कुछ वायरल वीडियो थे। पुलिस की 5 टीमों ने 48 घंटे ताबड़तोड़ छापेमारी की। 200 वीडियो खंगाले। 1000 CCTV देखे। तब जाकर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस घटना में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पुलिस आरोपियों की फोटो को जूम करके लाल घेरे में ले रही है।

उनकी पहचान पुख्ता हो पाए। ऐसा पुलिस ने पहली बार किया है। वारदात के बाद युवती ने 1090 पर कॉल कर मामले की सूचना दी। 15-20 मिनट बाद पुलिस पहुंची। लाठियां चलाकर हुड़दंगियों को खदेड़ा, लेकिन तब तक घटना का वीडियो वायरल हो चुका था। जब भी बारिश होती है, मरीन ड्राइव पर भीड़ जुटती है। मगर मौके पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। डेढ़ घंटे तक हुड़दंगी उत्पात मचाते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना की चौकी इंचार्ज ने
FIR
दर्ज कराई। जिसमें हल्की धाराएं लगाई गईं। लेकिन, जब सीएम तक मामला पहुंचा तब पुलिस एक्टिव हुई।

लीपा-पोती करने के लिए आनन-फानन में धाराएं बढ़ाईं। 5 टीमों का गठन किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई। पुलिस टीम ने घटना से जुड़े 200 फुटेज और सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो खंगालने शुरू किए। आसपास के रास्तों पर लगे 1000 से ज्यादा CCTV फुटेज कलेक्ट किए। लखनऊ के हर थाने और अधिकारियों को संदिग्धों की फोटो शेयर की गई। इसके बाद बुधवार रात सबसे पहले पवन और सुनील को गिरफ्तार किया। गुरुवार सुबह मो. अरबाज और विराज साहू से उठाया। चारों आरोपियों को घटना का वीडियो दिखाया।

उन्होंने 7 लोगों के नाम बताए। उनमें से पुलिस ने 3 को पकड़ा। फिर तीनों से बाकी के 9 लोगों की लीड मिली। इसके बाद देर रात तक 9 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल 18 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार अन्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ में हैं, जिनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। उसने ही बाइक पकड़ी थी। दोनों के गिरने के बाद युवती के साथ अश्लीलता की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोमती नगर विनीत खंड निवासी अरबाज अंडा रोल और दूसरा आरोपी विराज सब्जी का ठेला लगाता है। इन्हीं दोनों ने पहले पानी फेंकना शुरू किया। फिर गोमती नगर जुगौली निवासी पवन और सुनील ने उनका साथ दिया। इसके बाद बाकी अन्य आरोपी भी चारों का साथ देने लगे।
Next Story