
x
बुलेट सवार बॉक्सर की दर्दनाक मौत
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेशनल लेवल के बॉक्सर नलिन थापा की मौत हो गई। सिद्धबाड़ी इलाके के रक्कड़ रोड पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसा 20 जुलाई 2026 की रात करीब 8:15 बजे हुआ। घटना के समय पंजाब के पठानकोट निवासी 21 वर्षीय नलिन थापा अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल से रक्कड़ रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार KTM Duke 250 बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, KTM बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी और चालक रोहित कुमार वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर खून फैल गया। स्थानीय व्यक्ति अभिषेक आनंद ने तुरंत दोनों घायलों को अपनी कार से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नलिन थापा को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित कुमार का इलाज ICU में जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था और वाहनों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने KTM चालक रोहित कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। धर्मशाला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद नलिन थापा के परिवार और खेल जगत में शोक की लहर है।
Tagsधर्मशाला बाइक हादसाहिमाचल प्रदेशकांगड़ासिद्धबाड़ीनलिन थापानेशनल बॉक्सरKTM Dukeरॉयल एनफील्ड बुलेटसड़क दुर्घटनारोहित कुमारटांडा मेडिकल कॉलेजपुलिस जांचBNS केसDharamshala bike accidentHimachal PradeshKangraSidhbariNalin ThapaNational BoxerRoyal Enfield Bulletroad accidentRohit KumarTanda Medical Collegepolice investigationBNS case
Next Story





