भारत

BREAKING: विधायक का एक्सीडेंट, पैर में लगी चोट

jantaserishta.com
28 Jan 2022 10:08 PM IST
BREAKING: विधायक का एक्सीडेंट, पैर में लगी चोट
x
बड़ी खबर

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता मदन मित्रा शुक्रवार की शाम एक हादसे का शिकार हो गए। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जब उनकी बाइक बीटी रोड पर एक लॉरी से टकरा गई। जानकारी के अनुसार मित्रा के पैर में चोट लगी है।

विशेष सीबीआई अदालत ने नारदा स्टिंग मामले में मदन मित्रा, सोवन चटर्जी, फिरहाद हाकिम और निलंबित आईपीएस अधिकारी को अंतरिम जमानत दे दी। मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।
उधर, एक वायरल वीडियो में कमल के फूल की पंखुड़ियां तोड़ते और फूल को फेंकते नजर आए मदन मित्रा ने इस वीडियो को लेकर कहा कि फूल बगीचे की संपत्ति है फिर चाहे वह कमल हो या गुलाब। हमारा उनके ऊपर कोई अधिकार नहीं है। अगर मैंने केवल कमल की पंखुड़ियां तोड़ कर हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है तो उन्होंने मस्जिदों पर कब्जे किए हैं, दंगे करवाए हैं... लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
मित्रा ने कहा, 'मेरा मतलब यह था कि एक हिंदू होने के नाते मैंने यह कहीं नहीं सुना है कि प्रार्थना करते समय केवल कमल का फूल ही अर्पित करना चाहिए। क्या मुझ पर पूजा करने के लिए केवल कमल का उपयोग करने का कोई नियम लागू होता है? सरस्वती पूजा आने वाली है, मैं दूसरे फूल अर्पित करूंगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story