
x
देखे वीडियो
Bihar बिहार: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब जदयू विधायक अनंत सिंह के काफिले की कई गाड़ियां सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गईं। हादसे के बाद काफिले की चार से पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह मोकामा क्षेत्र के बादपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लगभग 15 वाहनों के काफिले के साथ पटना लौट रहे थे। काफिले में सबसे आगे विधायक की गाड़ी चल रही थी, जो सुरक्षित आगे निकल गई।
इसी दौरान सबनिमा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे चल रही एक गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे आ रही अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ गईं, जिससे काफिले में चेन रिएक्शन जैसा हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक अनंत सिंह ने अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने काफिले में मौजूद लोगों का हालचाल जाना और सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि टक्कर की गति अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और यातायात सामान्य किया गया।
Tagsअनंत सिंहबिहार सड़क हादसाजदयू विधायकमोकामाअथमलगोलापटना न्यूजकाफिला दुर्घटनाट्रक टक्करबाढ़ अनुमंडलबिहार राजनीतिसड़क दुर्घटनाशादी समारोह वापसीवाहन टक्करबिहार समाचारAnant SinghBihar road accidentJDU MLAMokamaAthmagolaPatna Newsconvoy accidenttruck collisionflood subdivisionBihar politicsroad accidentwedding ceremony returnvehicle collisionBihar news
Next Story





