भारत
BREAKING: मंत्री के फ्लीट की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, 4 जवान घायल
Shantanu Roy
1 Dec 2024 12:16 AM IST

x
बड़ी खबर
Prayagraj. प्रयागराज। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के फ्लीट की बोलेरो एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा संत कबीर नगर के पास हुआ। दरअसल, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह में CM योगी का कार्यक्रम था। मंत्री नंदी भी उसमें शामिल होने गए थे। शनिवार रात वह अपने काफिले के साथ वहां से लौट रहे थे। कांटी चौकी के पास मंत्री की सुरक्षा में चल रही बोलेरो गाड़ी एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें CRPF के जवान सवार थे। हादसे में 3 जवान और ड्राइवर नीरज घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद मंत्री नंद गोपाल नंदी घायल जवानों को अपनी गाड़ी में बैठाकर बस्ती के श्रीकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। दो जवानों के सिर और एक के हाथ में चोट लगी है। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी बस्ती और सीओ सिटी भी अस्पताल पहुंचे। यहां से घायलों को लेकर मेदांता लखनऊ के लिए रवाना हो गए। देर रात तक सभी घायल मेदांता पहुंच जाएंगे। जिस समय हादसा हुआ, मंत्री नंदी फॉर्च्यूनर में सवार थे। उनकी गाड़ी कुछ सेकेंड के अंतर से आगे निकल गई। इस बीच मंत्री की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही बोलेरो ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि मंत्री की गाड़ी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





