भारत

BREAKING: डंपर और कैंटर में भीषण टक्कर, एक की मौत

Shantanu Roy
25 Oct 2024 10:39 PM IST
BREAKING: डंपर और कैंटर में भीषण टक्कर, एक की मौत
x
बड़ी खबर
Rewari. रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए और उसके पीछे चल रहा कैंटर उसमें जा घुसा। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बावल के गांव धारण निवासी हवा सिंह (40) अपने कैंटर में सामान लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। उसके पीछे राजस्थान के खैरथल जिले का निवासी नरेंद्र कुमार अपनी गाड़ी में आ रहा था।


जब वे धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार डंपर इन दोनों गाड़ियों को क्रॉस करता हुआ आया। डंपर ने अचानक एमरजेंसी ब्रैक लगा दिए, जिससे उसके पीछे चल रहा कैंटर उसमें जा घुसा। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से भाग गया। नरेंद्र ने अपनी गाड़ी को रोका और राहगिरों की मदद से हवा सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हवा सिंह के शव को कब्जे में लेकर नरेंद्र की शिकायत पर फरार डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Next Story