भारत
BREAKING: बुजुर्ग हत्याकांड मामलें में महिला पुरुष गिरफ्तार
Shantanu Roy
29 Dec 2024 7:25 PM IST

x
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Barabanki. बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में थाना लोनीकटरा पुलिस ने हुसैनाबाद चौराहे के पास बोरे में बंद मृत 70 वर्षीय महिला सावित्री देवी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बता दें कि दो दिन पहले लोनीकटरा क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतका की पहचान तहवापुर गांव निवासी किशोरी लाल की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई थी।
पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मृतका का परिचय अभियुक्तों प्रांशू तिवारी और संध्या तिवारी से पहले से था। घटना वाले दिन मृतका उनके घर गई थी जहां पैसे चोरी करने के आरोप में विवाद हुआ। गुस्से में प्रांशू ने डंडे से मृतका के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया। लोनीकटरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हुसैनाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1. प्रांशू तिवारी उर्फ रवि तिवारी (पुत्र वेद प्रकाश)/2. संध्या तिवारी (पत्नी प्रांशू तिवारी) शामिल हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





