भारत
BREAKING: महाराष्ट्र के बिजनेसमैन की कार का एक्सीडेंट, 4 लोगों की मौत
Shantanu Roy
15 Nov 2024 11:41 PM IST

x
बड़ी खबर
Kolhapur. कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर के बिजनेसमैन की कार का पाली में देर रात एक्सीडेंट हो गया। हादसे में बिजनेसमैन के साथ उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मवेशी को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार नेशनल हाईवे के किनारे पलट गई। एक्सीडेंट गुरुवार रात 9.30 बजे पाली के सांडेराव थाना क्षेत्र के केनपुरा गांव के पास हुआ। कोल्हापुर के कलगंडी निवासी बाबूराव (47), पत्नी सारिका (38), बेटी साक्षी (19), बेटे संस्कार (17) व दो अन्य रिश्तेदारों चिन्मय (19) और प्रमोद जैन (40) के साथ राजस्थान घूमने आए थे। गुरुवार सुबह शिवगंज (सिरोही) से अपने परिचित की कार से जोधपुर घूमने गए थे। रात को शिवगंज लौटने के दौरान एक्सीडेंट हो गया। हादसे में चिन्मय और प्रमोद जैन गंभीर घायल हैं।
जानकारी के अनुसार बाबूराव परिवार के साथ शिवगंज लौट रहे थे। कार उनका भतीजा चिन्मय ड्राइव कर रहा था। इस दौरान बिरामी टोल के पास एक मवेशी सामने आ गया और ड्राइवर ने कार हाईवे के नीचे उतार दी। रफ्तार अधिक होने के कारण कार पलट गई और पेड़ से टकरा गई। अंधेरा होने के कारण घायलों को काफी देर तक मदद नहीं मिल सकी। एक्सीडेंट में बाबूराव, सारिका, संस्कार व साक्षी की मौके ही मौत हो गई। इनके शव सांडेराव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए है। वहीं घायल प्रमोद का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है। सांडेराव थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ वो शिवगंज के ज्वेलरी बिजनेसमैन किशोर कुमार की है। किशोर और बाबूराव का भतीजा चिन्मय दोस्त हैं। इसलिए किशोर कुमार की कार से ही परिवार जोधपुर घूमने गया था। बाबूराव का परिवार भी कोल्हापुर में चांदी की ज्वेलरी बनाने के बिजनेस से जुड़ा है। वे बुधवार को ही राजस्थान आए थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





