भारत

BREAKING: 20 हजार का इनामी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
13 Aug 2024 3:44 PM GMT
BREAKING: 20 हजार का इनामी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
Hapur: हापुड़। जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। जनपद बागपत के थाना छपरौली के ग्राम टाढा इलाके के रहने वाले इस तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पिछले एक साल से पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पर गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। हालांकि अब इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। एक साल पूर्व थाना कपूरपुर पुलिस व मेरठ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।

जिनमें गांजा तस्कर अशोक पुत्र चंद्रभान निवासी जोरासी सरबखास थाना समालखा जनपद पानीपत हरियाणा, संजू पुत्र जयभगवान निवासी पावटी थाना सरबखास थाना समालखा जनपद पानीपत हरियाणा व सुरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी शहलमालपुर थाना बापौली जनपद पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने कार से 63 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। उस दौरान यह शातिर तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार करने के लिए काफी प्रयास किये पर ये हत्थे न चढ़ सका। जिसके बाद इसके ऊपर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया। जनपद की कपूरपुर थाना पुलिस को सर्विलांस की मदद से लोकेशन मिली की फरार आरोपी जनपद बागपत में छपरौली बस अड्डे के पास मौजूद है। टीम ने घेराबंदी तेज करते हुए फरार तस्कर सत्यवीर को मौके पर दबोच लिया था। जिसे पुलिस कपूरपर थाना लेकर आई थी।

इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद से ही कपूरपुर थाने की पुलिस इसके आपराधिक रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिये हैं। पुलिस की माने तो आरोपी तस्कर के आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर से भी इसके आपराधिक तार जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि कपूरपुर थाने में इनामी बदमाश पर दो मुकदमें एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हैं। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि फरार अपराधी सत्यवीर का नाम कई अन्य अपराधों में भी शामिल हो सकता है। फिलहाल पूछताछ में कई अहम बाते सामने आ सकती हैं। इस सबंध में पिलखुवा सीओ स्तुति सिंह नें बताया कि करीब एक साल पूर्व थाना कपूरपुर पुलिस व मेरठ की टीम नें संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया था। जिसमें यह तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस तस्कर पर उच्च अधिकारियों ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसे बागपत से गिरफ्तार किया गया है।
Next Story