भारत

Breaking: मानव तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
4 Aug 2024 12:27 AM IST
Breaking: मानव तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार
x
कोलकाता से जुड़े है तार
Motihari. मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में चार वर्ष की एक मासूम बच्ची को चोरी कर बेचने ले जा रहे युवक को जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से पकड़ा गया है. बच्ची बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पश्चमी गांव के रहने वाली है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पश्चमी गांव की एक बच्ची अपने घर में सोई थी तभी शुक्रवार की देर रात्रि लक्ष्मी प्रसाद उर्फ बिक्की उसके घर से उसे सोए हुए अवस्था में उठा ले जाता है. वहीं, सुबह में जब परिवार वालों ने देखा कि उसकी बच्ची गायब है तो सभी बेचैन हो गए और फिर बंजरिया थाना में जाकर बच्ची की गायब होने की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद बंजरिया थाना की पुलिस
बच्ची की तलाश में जुट गई।


वहीं, मोतिहारी रेल थाना को सूचना मिली कि मिथिला एक्सप्रेस जो रक्सौल से हावड़ा जाती है उस ट्रेन में एक व्यक्ति बच्ची को लेकर जा रहा है और बच्ची चिल्लाते हुए बोल रही है कि यह युवक उसका कोई नहीं है और उसे जबरन अपने साथ ले जा रहा है. इस सूचना के बाद जीआरपी ने जाल बिछाया और आरपीएफ के सहयोग से मेहसी स्टेशन पर उस युवक को बच्ची के साथ पकड़ लिया. इसके बाद मोतिहारी लाया गया. पूछताछ में बच्ची ने अपना घर जब बंजरिया थाना बताई तो जीआरपी ने थाने को सूचना दी. इसके बाद मामले में पता चला कि युवक पड़ोस के गांव का ही है और उसने बच्ची को चोरी से उठाकर सुगौली स्टेशन से कलकत्ता जाने वाली मिथला एक्सप्रेस से संभवतः बेचने के ख्याल से कोलकाता ले जा रहा था. बच्ची को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया गया. साथ ही गिफ्तार युवक को जीआरपी ने बंजरिया थाना को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया।
Next Story