भारत

BREAKING: दो ट्रकों में भी जबरदस्त टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर

Shantanu Roy
11 Aug 2024 12:27 AM IST
BREAKING: दो ट्रकों में भी जबरदस्त टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर
x
बड़ी खबर
Chhindwara/Amarwada. छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आज शनिवार एक बड़ा हादसा हो गया. यहां नरसिंहपुर हाईवे पर दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए. हादसा इतना भीषण था कि इस दौरान एक ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से केबिन में फस गया. जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. दरअसल, नरसिंहपुर हाईवे पर हर्रई से छिन्दवाड़ा की ओर आ रहा था, जबकि दूसरा छिन्दवाड़ा से हर्रई की ओर जा रहा था. इसी दौरान हर्रई थाना क्षेत्र के दुल्हादेव घाटी बंजारी माई के पास आमने-सामने
भीषण टक्कर हो गई।

जिसमे एक ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से केबिन में फसकर घायल हो गया. जिसे राहगीरों और एनएचएआई के कर्मचारियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर का इलाज जारी है. साथ ही ट्रक के परिचालक को भी चोटें आई हैं. इसके अलावा दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. फिलहाल घटना की सूचना लगते हर्रई पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे से दोनों ही ट्रकों को किनारे करवाया. पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।
Next Story