भारत

BREAKING: सरकारी अधिकारियों को कार ने मारी ठोकर, हालत गंभीर

Shantanu Roy
17 Nov 2024 11:20 PM IST
BREAKING: सरकारी अधिकारियों को कार ने मारी ठोकर, हालत गंभीर
x
बड़ी खबर
Bharatpur. भरतपुर। एक कार ने बाइक सवार बिजली विभाग के 2 कर्मचारियों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल एडमिट कराया गया। घटना भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में शनिवार रात 8 बजे नेशनल हाईवे-123 पर यथार्थ होटल के पास हुई। घायलों का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है। रूपवास थाना अधिकारी लखन खटाना ने बताया- बिजली विभाग के कर्मचारी लक्ष्मण (32) निवासी भरतपुर और रामदेव (28) निवासी देवपुरा शनिवार को अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद एक ही बाइक पर अपने घर जा रहे थे।


अचानक भरतपुर की तरफ से आ रही एक कार ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। घटना में दोनों बिजली विभाग के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को रूपवास अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
Next Story