भारत

BREAKING: युवती नर्मदा पुल से कूदी, दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
3 Aug 2024 12:19 AM IST
BREAKING: युवती नर्मदा पुल से कूदी, दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
Budhani. बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नर्मदा पुल से एक युवती ने छलांग लगा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू की टीम पहुंची है और उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर युवती का बैग मिला है। इसके अंदर उसका आईडी कार्ड है जिससे मालूम पड़ रहा है कि वह वर्धमान फेक्ट्री में सर्विस करती है। बताया जा रहा है कि एक युवती नर्मदा पुल पर पहुंची और बैग फेंककर नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एक टीम बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात का समय होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा है। हालांकि लड़की ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि एक हफ्ते मे यह दूसरी घटना है।
Next Story