भारत

BREAKING: सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, 4 लोग झुलसे

Shantanu Roy
24 Nov 2024 9:15 PM IST
BREAKING: सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, 4 लोग झुलसे
x
बड़ी खबर
Bagaha. बगहा। बगहा में पटखौली थाना क्षेत्र के वार्ड 3 में रविवार की शाम रसोई गैस के रिसाव से आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में चार लोग झुलस गए। यह हादसा अष्टयाम के दौरान खाना बनाने के समय हुआ। झुलसने वालों में खाना बनाने वाले तीन रसोइये और अष्टयाम के मालिक शामिल हैं। घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए
GMCH
बेतिया रेफर किया गया। बाकी तीन झुलसे लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।


डॉ. विद्यानंद पाल ने बताया, "चार झुलसे हुए मरीज अस्पताल लाए गए थे। इनमें से एक की स्थिति नाजुक है, जिसे बेतिया रेफर कर दिया गया है। बाकी तीन का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।" हादसे में घायल तीन अन्य लोग नगर परिषद क्षेत्र के बनकटवा वार्ड 21 के निवासी हैं। सभी हादसे के वक्त खाना बना रहे थे। अष्टयाम के दौरान रसोई गैस के रिसाव से आग लगने का यह घाटी। इधर आग पर काबू पाने में लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय गैस सिलेंडर में आग लगी थी। उस समय वहां पर अष्टयाम चल रहा था, और काफी भीड़ थी। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया रहता तो, बड़ा हादसा हो सकता था।
Next Story