भारत
BREAKING: दुष्कर्म के प्रयास मामले में नाबालिग चाचा समेत तीन किशाेराें पर FIR दर्ज
Shantanu Roy
28 Sept 2025 6:02 PM IST

x
बड़ी खबर
Jainpur. जाैनपुर। उत्तर प्रदेश में जनपद जाैनपुर के बरसठी थाना क्षेत्रांर्गत बारीगांव में रविवार काे एक नाबालिग लड़के ने छाेटी बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (देहात) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बरसाठी थानान्तर्गत के एक छोटी बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। आराेपित लड़के के साथ नाै से 10 साल उम्र के नाबलिग दाे अन्य लड़के भी माैजूद थे। रिश्ते में वह बच्ची के चचेरे चाचा लगते हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र के अधिकारी माैके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर पुलिस पीड़िता और उसके परिवार की काउंसलिंग व मेडिकल सुविधा की जानकारी दी जा रही है। पुलिस तीनों नाबालिग को लेकर पूछताछ कर रही है। बरसठी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि पीड़िता को बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करायें। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करें।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





