भारत
BREAKING: शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, पुलिस को दिए लूट की झूठी सूचना, गिरफ्तार
Shantanu Roy
3 April 2025 7:48 PM IST

x
बड़ी खबर
Etawah:इटावा। कोतवाली इलाके में शराब पीने के दौरान कुछ लड़कों में आपस में झगड़ा हो गया जिसके बाद एक लड़के ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की तो लूट की सूचना झूठी निकली। इटावा में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर कोल्ड स्टोरेज के पास गोविंद नगर इलाके में रहने वाला अरुण शुक्ला अपने दोस्त के साथ में बुधवार को शराब पी रहा था तभी शोएब और सैफ वहां पहुंच जाते हैं। जहां बैठकर शराब पीने लगते हैं। शोएब सिगरेट पीने के लिए अरुण शुक्ला से माचिस मांगता है। जिसके बदले में अरुण को ₹20 देता है बोलता है माचिस लाना गुटका लाना और बाकी के रूपये आपके टिप के है। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है, गाली गलौज शुरू हो जाती है।
शोएब के द्वारा पुलिस को चेन लूटने की सूचना दी जाती है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेती है और लूट की घटना को झूठा बताती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के द्वारा बताया जाता है कि पुलिस को 2 अप्रैल को सूचना मिली थी कि शोएब नाम के व्यक्ति की चेन छीन ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की गई तो मामला पूरी तरीके से झूठा निकला। पूछताछ की गई तो बताया कि पुलिस को लूट की झूठी सूचना इसलिए दी गई थी क्योंकि पुलिस इस सूचना से जल्दी आ जाती है। मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि इन लोगों के बीच में शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ और उसके बाद मारपीट और गाली गलौज हुई। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। वही मैं लोगों से अपील करता हूं कि आप सत्य घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दें, पुलिस आपकी मदद के लिए बनी है आप मदद के लिए ही पुलिस को बुलाएं। अगर कोई झूठी सूचना देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी जरूर होगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





