भारत

BREAKING: आरा-रांची एक्सप्रेस से कटकर किसान की मौत

Shantanu Roy
10 Aug 2024 8:00 PM IST
BREAKING: आरा-रांची एक्सप्रेस से कटकर किसान की मौत
x
बड़ी खबर
Aara. आरा। आरा-सासाराम रेलखंड पर सहेजनी रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को आरा-रांची एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत सहेजनी गांव निवासी स्व. विपिन राम के 25 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार सिंह है। जो पेशे से किसान थे। मृतक के भाई सनोज कुमार ने बताया कि वे थोड़ा कम सुनते थे। खेत में काम करने के लिए गए थे। रेलवे ट्रैक पार कर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान आरा-रांची
एक्सप्रेस ट्रेन
की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण ने सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे। फिर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने तीन भाई व बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां लक्ष्मीणा कुंवर, दो भाई सनोज, उपेंद्र और एक बहन फूलकुमारी है। इस घटना के बाद मृतक की मां लक्ष्मीणा कुंवर और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story