भारत
BREAKING: डंपर ने हाईवे पर पैदल जा रही महिला को कुचला, दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
22 Dec 2024 11:27 PM IST

x
बड़ी खबर
Bharatpur. भरतपुर। भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक डंपर (हाइवा) ने पैदल जा रही महिला को कुचल दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस की समझाइश के करीब 3 घंटे बाद जाम को खोला गया। तीन घंटे तक बयाना स्टेट हाईवे पर जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग। सूचना मिलते ही रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों से समझाइश की गई। रुदावल थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया- घटना शाम 7 बजे की है। एक हाइवा रुदावल की तरफ से आ रहा था और बयाना की तरफ जा रहा था। उसमें गिट्टियां भरी हुई थी।
तेज रफ्तार गाड़ी ने जरीला गांव के पास एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बयाना स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी की जरीला गांव से निकलने वाले स्टेट हाईवे पर ब्रेकर लगाए जाएं। थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया- महिला जरीला गांव की रहने वाली थी। उसका नाम मोहन देई (45) है। वह रुदावल के हनुमान मंदिर स्थित गौशाला में काम करती थी। महिला अपना काम खत्म कर अपने घर लौट रही थी। ड्राइवर का कुछ पता नहीं लग पाया है। जाम को समझाइश के बाद खुलवा दिया गया है। महिला के शव को रुदावल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। जिसके शव का सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





