भारत

BREAKING: चश्मा खरीदने को लेकर हुआ विवाद, कांवड़ियों के भेष में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

Shantanu Roy
14 July 2025 8:33 PM IST
BREAKING: चश्मा खरीदने को लेकर हुआ विवाद, कांवड़ियों के भेष में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़
x
2 आरोपी गिरफ्तार
Haridwar. हरिद्वार। सावन माह के चलते देशभर से लाखों कांवड़िए गंगा नगरी हरिद्वार पहुंच रहे हैं, वहीं कुछ असामाजिक तत्व भी कांवड़ियों की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार के अपर रोड क्षेत्र में सामने आया, जहां चश्मा खरीदने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने कांवड़ियों के भेष में दुकानों में तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


जिस पर हरिद्वार पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए हरियाणा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अन्य दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के नाम पर किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यात्रियों से संयम बरतने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
Next Story