
x
ट्रेलर इवेंट पर ब्रेक
Mumbai मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च अब टल गया है। फिल्म का ट्रेलर बुधवार, 12 नवंबर 2025 को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च होने वाला था, जिसमें करीब 2000 फैंस के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन दिल्ली बम ब्लास्ट में कई निर्दोष लोगों की मौत के बाद मेकर्स ने यह इवेंट स्थगित करने का फैसला लिया है। फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है
“12 नवंबर को रिलीज होने वाला ‘धुरंधर’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च स्थगित किया जाता है। कल दिल्ली में हुए ब्लास्ट में जान गंवाने वालों और उनके परिवारों के सम्मान में यह निर्णय लिया गया है। ट्रेलर रिलीज की नई तारीख और बाकी डिटेल्स जल्द साझा की जाएंगी। आपकी समझदारी और संवेदना के लिए धन्यवाद। इवेंट के स्थगित होने की पुष्टि खुद रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया के ज़रिए की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कल शाम दिल्ली में घटी भयावह घटना ने मेरा दिल दहला दिया है। पीड़ित परिवारों को मेरी ओर से गहरी संवेदनाएं।” उन्होंने ब्लास्ट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की और कहा कि यह समय शोक और एकजुटता का है।
जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में ग्रैंड सेटअप तैयार किया गया था। इवेंट में फिल्म के मुख्य कलाकारों — संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन — के शामिल होने की भी योजना थी। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का निर्देशन किया था। रणवीर सिंह की इस फिल्म को इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पिछले कुछ महीनों में ‘धुरंधर’ से जुड़े सभी कलाकारों के कैरेक्टर पोस्टर जारी किए जा चुके हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना दिया है। रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर जारी फिल्म के टीज़र ने दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ा दिया था। अब फैंस को ट्रेलर लॉन्च की नई तारीख का इंतज़ार है, लेकिन रणवीर और मेकर्स के इस संवेदनशील कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
Tagsरणवीर सिंहधुरंधर ट्रेलरदिल्ली ब्लास्टट्रेलर लॉन्च स्थगितबॉलीवुड फिल्मआदित्य धरसंजय दत्तअक्षय खन्नाआर माधवनअर्जुन रामपालसारा अर्जुन5 दिसंबर रिलीजरणवीर सिंह बयानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





