भारत

BREAKING: नेवज नदी पुल के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Shantanu Roy
18 Oct 2024 4:56 PM GMT
BREAKING: नेवज नदी पुल के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
x
बड़ी खबर
Rajgarh. राजगढ़। राजगढ़ के नेवज नदी के बडे़ पुल के पास मदापुरा गांव जाने वाले रास्ते के जंगल में 16 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसके बाद से शव की पहचान करने के लिए कोतवाली पुलिस की टीम लगातार लोगों से पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार को लापता व्यक्ति की तलाश में कोतवाली थाने पहुंचे परिजनों ने शव के पास मिले जूतों और केप से उसकी पहचान कर ली। मृतक राजगढ़ का रहने वाला लीलाधर मेवाड़े (56) है। परिजनाें ने बताया कि वह मछली पकड़ने का काम करता था। थाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पारायण चौक के पास रहने वाला लीलाधर मेवाड़े मछली पकड़ने के लिए अधिकांश नेवज नदी के आसपास जाता था।


वह दशहरे के बाद घर नहीं लौटा था। इस दौरान जब पुलिस को नेवज नदी के पास से एक अज्ञात लाश मिली तो, शुक्रवार को मृतक के परिजन कोतवाली थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लाश के पास से मिले जूते और उसकी केप से मृतक की पहचान कर ली। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की मौत कैसे हुई, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। राजगढ़ के नेवज नदी के बडे़ पुल के पास से मदापुरा गांव जाने वाले रास्ते के जंगल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इससे आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई थी, घटना की सूचना मिलते ही SDOP, टीआई सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे।
Next Story