भारत
BREAKING: घर में बने टैंक में मिली सरकारी टीचर की लाश, फैली सनसनी
Shantanu Roy
17 Dec 2024 8:39 PM IST

x
बड़ी खबर
Dausa. दौसा। दौसा जिले में सरकारी टीचर की घर में बने पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह 6 बजे टीचर नहाने के लिए वाटर टैंक से पानी लेने गए थे। इस दौरान वे फिसल गए और 15 फीट गहरे टैंक में गिर गए। जब काफी देर तक पानी लेकर नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। परिजन टैंक के पास पहुंचे तो बाहर उनकी शॉल पड़ी मिली। टैंक में झांका तो अंदर शव पड़ा था। मामला बांदीकुई में बसवा थाना इलाके के पंचमुखी इलाके का है। बसवा थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजवीर सिंह ने बताया- पंचमुखी कॉलोनी में रहने वाले ललित मोहन सैनी (46) राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल, मोराडी (बांदीकुई) में ग्रेड थर्ड टीचर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें स्कूल जाने के लिए तैयार होना था। मंगलवार सुबह 6 बजे बाल्टी लेकर वे घर के पास बने वाटर टैंक पर गए थे। पुलिस को परिजन से मिली जानकारी के अनुसार- ललित मोहन रोजाना स्कूल जाने के लिए जल्दी उठते थे।
वे घर में बने टैंक से बाल्टी भरकर नहाने के लिए बाथरूम में पानी लाते थे। मंगलवार सुबह 6 बजे रोजाना की तरह ललित मोहन बाल्टी लेकर टैंक तक गए। उन्होंने शॉल ओढ़ रखा था। इस दौरान पत्नी राजंती देवी चाय-नाश्ता तैयार करने में लगी थीं। लगभग एक घंटे तक जब ललित मोहन नहीं आए तो राजंती देवी को चिंता हुई। वे टैंक तक गईं। वहां शॉल पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश किया। बेटी शिवानी (18), बेटे रोहन (15) और अक्षत (7) भी पिता की खोज करने लगे। राजंती देवी को बाल्टी भी दिखाई नहीं दी। वे टैंक के पास गईं और टैंक में झांका तो ललित मोहन पानी में पड़े हुए थे। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग जुट गए। परिजन ने बसवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजन और गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाला। बांदीकुई उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। टैंक में 14 फीट तक पानी भरा हुआ था। पुलिस का मानना है कि पानी निकालने के दौरान फिसलने से ललित मोहन पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





