भारत
BREAKING: स्टेशन पर यात्री शेड के नीचे मिला शव, फैली सनसनी
Shantanu Roy
24 Nov 2024 11:01 PM IST

x
बड़ी खबर
Danapur. दानापुर। दानापुर रेल मंडल के फतुहा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से रेल पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। रविवार सुबह यात्रियों ने रेल पुलिस को घटना की सूचना दी थी। फतुहा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर बने यात्री शेड के नीचे एक अधेड़ का शव जमीन पर पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान हुई है। मृतक राजकिशोर राम(50) धनरुआ कैली गांव के रहने वाले थे। मौत कब और कैसे हुई। इसकी जांच की जा रही है। हालांक ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसी हुई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि मौत ठंड के कारण हुई है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारjanata se rishta Newsjanata se rishtaaaj kee taaja Newshindi Newsbhaarat Newskhabaron ka silasilaaaj kee brenkig Newsaaj kee badee khabarmid de akhabaarhinndee samachar
Next Story





