भारत

BREAKING CRIME: 95 हजार की ठगी करने वाला ठगबाज गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 Sep 2024 3:58 PM GMT
BREAKING CRIME: 95 हजार की ठगी करने वाला ठगबाज गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
Purnia. पूर्णिया। पूर्णिया में कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु के बेटे के साथ 95 हजार रुपए का साइबर फ्रॉड 8 दिन पहले हुआ था। इस मामले में साइबर पुलिस ने ठगी की राशि को होल्ड कर दिया है। साथ ही FIR दर्ज कर साइबर फ्रॉड के नेक्सेस तक पहुंचने में जुट गई है। साइबर ठग अब इस राशि का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। साइबर डीएसपी अनुराग कुमार ने इस मामले को लेकर जानकारी दी है। डीएसपी ने बताया कि आंचलिक कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु के बेटे दक्षिणेश्वर राय उर्फ पप्पू से 6 सितंबर को साइबर ठगों ने 95 हजार रुपए की ठगी कर ली थी। जियो नंबर पर रिचार्ज करने के क्रम में ये साइबर फ्रॉड हुआ।


अकाउंट से पैसे कट गए। लेकिन, रिचार्ज नहीं हो सका था। पीड़ित ने गूगल पर जियो कस्टमर केयर का नंबर खोजा था। कई नंबर दिख रहे थे। गूगल से एक नंबर निकाला और उस नंबर पर फोन किया। फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि आपका पैसा जियो के बदले एयरटेल में चला गया है। फ्रॉड ने पीड़ित को लाइन पर ही बने रहने को कहा था। कुछ तकनीकी उपाय बताया। इसी क्रम में तीन बार में उनके खाते से 95 हजार की निकासी कर ली गई। घटना के बाद उन्होंने साइबर ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। स्टेशन डायरी दर्ज की गई और फिर प्राथमिकी दर्ज हुई। साइबर ठगी के बाद उनके खाते को बंद कर दिया गया था। अब फ्रॉड की गई राशि को होल्ड कर दिया गया है।
Next Story