भारत
BREAKING: महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
Shantanu Roy
22 July 2025 9:43 PM IST

x
बड़ी खबर
Sonbhadra. सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते में सलहज लगने वाली महिला से दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग के मामले में अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) (सीएडब्ल्यू) अर्चना रानी की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर प्रकृति का है और महिला के खिलाफ किया गया जघन्य अपराध है, अतः इस स्तर पर आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।
क्या है मामला
पीड़िता ने 16 जून 2025 को दुद्धी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि रोशन शाह उर्फ अब्दुल रऊफ, निवासी अर्सली, थाना भवनाथपुर, जिला गढ़वा (झारखंड), जो रिश्ते में सलहज है, पति के काम पर जाने के बाद उसके घर में घुस आया और पति व बच्चों की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
ब्लैकमेलिंग और पुरानी वीडियो का इस्तेमाल
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने लगभग चार वर्ष पूर्व महिला के स्नान करते समय का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया था। इस वीडियो के आधार पर वह लगातार महीनों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।
जेवरात और नकदी भी ले गया आरोपी
पीड़िता के अनुसार, 30 मई 2025 को जब वह घर में अकेली थी, तो आरोपी छत की चारदीवारी फांदकर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। साथ ही आलमारी से नकदी और जेवरात भी ले गया। विरोध करने पर मारपीट कर मोबाइल भी तोड़ दिया। अदालत ने पाया कि इस अपराध में जबरदस्ती, धमकी, ब्लैकमेलिंग और महिला की अस्मिता से जुड़े कई गंभीर बिंदु शामिल हैं, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। इसलिए आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया गया।
Tagsदुष्कर्म मामलाजमानत याचिका खारिजरोशन शाह अब्दुल रऊफदुद्धी कोतवालीसलहज द्वारा रेपब्लैकमेलिंग केसअश्लील वीडियोमहिला उत्पीड़नकोर्ट आदेशDuddhi rape caseRoshan Shah Abdul Raufbail rejectedblackmail with videosexual assaultSonbhadra newscourt order on rape caseserious offence against womanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





