भारत
BREAKING: महाकुंभ से लौट रहे दंपत्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
10 Feb 2025 1:06 PM GMT
![BREAKING: महाकुंभ से लौट रहे दंपत्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत BREAKING: महाकुंभ से लौट रहे दंपत्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/10/4376430-untitled-4-copy.webp)
x
परिवार में शोक की लहर
Agra. आगरा। आगरा में कार और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि कार सवार 4 गंभीर घायल हैं। हादसा सोमवार दोपहर 2 बजे बाह इलाके में चित्राहाट के पास शाहपुर बाह्मण में हुआ।टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से खत्म हो गई। कार में बैठे लोग अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के दरवाजे को काटकर शव और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
आगरा के फतेहाबाद रसूलपुर के रहने वाले महेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी भूरी देवी के साथ महाकुंभ गए थे। स्नान के बाद वापस आते वक्त सोमवार सुबह उनकी कार की डंपर से टक्कर हो गई। गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे पति-पत्नी का शरीर पूरी तरह से पिस गया। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में पिछली सीट पर बैठी 60 साल की अरविंद कुमारी, 40 साल की पिंकी, भाग्यश्री और सेवाराम को एसएन मेडिकल भेजा गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
महेंद्र प्रताप शनिवार दोपहर 11 बजे आगरा में अपने घर से प्रयागराज के लिए निकले। प्रयागराज के जाम में फंसने की वजह से वह सोमवार को वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार चला रहे महेंद्र प्रताप बहुत थक गए थे। कार चलाते हुए उन्हें झपकी आ गई। बाह-कचौरा रोड पर बाह साइड से डंपर आ रहा था। सिंगल रोड होने की वजह से दोनों गाड़ियां आमने-सामने आ गईं। कार तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर ही लोग फंस गए। वहीं, डंपर चला रहा शख्स हादसे के बाद भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया। आरोप है कि एम्बुलेंस 30 मिनट बाद आई। इसके बाद महेंद्र और भूरी देवी को बाह CHC भेजा गया। डॉक्टरों ने उनहें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने कार के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हॉस्पिटल में घायल सेवाराम ने डॉक्टर को बताया कि मैं पीछे बैठा था। सब लोग बहुत थके हुए थे। हम भी हल्की नींद में थे। अचानक तेज धमाका हुआ। जब कुछ समझ आया तो देखा कि कार के आगे का हिस्सा धंस चुका है। सब लोग फंस गए हैं। मुझे लगता है कि महेंद्र को शायद झपकी आ गई थी। इसकी वजह से हादसा हुआ। कार और डंपर की टक्कर के बाद सड़क पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने डंपर और कार को क्रेन की मदद से किनारे लगवाया। इसके बाद ट्रैफिक शुरू हुआ।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story