
x
दिल्ली यूनिवर्सिटी में कड़ी सुरक्षा
Delhi दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार प्रमुख पदों के नतीजों पर छात्र संगठनों की नजर टिकी हुई है। शुक्रवार को हुए मतदान में 40.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। मतगणना के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। चुनाव के दौरान भी पुलिस और सुरक्षाबलों की व्यापक तैनाती की गई थी। क्विक रिएक्शन टीम और दंगा नियंत्रण वाहनों समेत अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
DUSU के केंद्रीय पैनल में मुख्य मुकाबला ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच है। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास, NSUI के विजय शंकर मीणा और AISA-SFI की अनन्या रतूड़ी प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। इस बार नतीजों के बाद होने वाले जश्न पर भी सख्ती रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सड़कों, विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टलों में विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई है। आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। मतगणना आगे बढ़ने के साथ अलग-अलग पदों की तस्वीर स्पष्ट होगी। अंतिम नतीजों के बाद तय होगा कि DUSU के चार प्रमुख पदों पर किन उम्मीदवारों को छात्रों ने अपना प्रतिनिधि चुना है।
Next Story





