कोरोना नियम तोड़ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन सेंटर पर मनाया जन्मदिन, पनपा विवाद तो..देखें वीडियो

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) जिले में एक वैक्सीनेशन सेंटर पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है. दरअसल, इंदौर के सदर बाजार इलाके में शासकीय स्कूल नंबर 39 में भाजपा की महिला कार्यकर्ता द्वारा जन्मदिन मनाया गया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही वैक्सीनेशन सेंटर (Vaccination Centre) में जन्मदिन मनाने वाले लोगों की लगातार निंदा की जा रही है. अब इस वायरल वीडियो पर सियासत भी हो रही है. वैक्सीनेशन सेंटर में जन्मदिन मनाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए इंदौर प्रशासन को फूल छाप बताया है और पुलिस के साथ निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं.
इंदौर में वैक्सीनेशन सेंटर में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर घुसे BJP कार्यकर्ता। भाजपा वार्ड अध्यक्ष माधुरी जायसवाल का मनाया जन्मदिन। जहां बर्थडे मनाया गया, वह मंत्री उषा ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र है। माधुरी 8 साल से वार्ड अध्यक्ष हैं।#MadhyaPradesh pic.twitter.com/B4dSkEF7jl
— HIMANSHU BHAKUNI (@himmi100) June 5, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





