भारत

BREAKING: पर्यटकों से भरी बस खाई में समाई, 3 की मौत 11 घायल

SHIDDHANT
4 April 2026 10:00 PM IST
BREAKING: पर्यटकों से भरी बस खाई में समाई, 3 की मौत 11 घायल
x
कई गंभीर
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंजार उपमंडल में औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के पास यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 15 पर्यटक सवार थे, जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक मौसम खराब हो गया और सड़क पर फिसलन बढ़ गई। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैवलर खाई में जा गिरी।




हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। घायलों को तुरंत बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आगे रेफर किया जा सकता है। बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय विधायक भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।
Next Story