भारत
BREAKING: आपसी विवाद में चली दिनदहाड़े गोली, परिजन सदमें में
Shantanu Roy
19 Nov 2024 11:55 PM IST

x
बड़ी खबर
West Singhbhum. पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के श्यामराईडीह चौक में दिन दहाड़े गोली चलने की घटना हुई है। दो युवकों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। इसमें से एक ने अपने पास रखे पिस्टल से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर चौंक में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद युवक भाग निकले। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा, स्कूटी और बाइक को जब्त की है।
जिस स्थान पर गोली चलाई गई थी, वहां पर एक पोल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कैमरे खराब पड़े थे। इससे घटना में शामिल लोगों की पहचान नहीं हो पाई। वर्तमान में राज्य भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। कुछ दिनों में मतगणना होना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए गोली चलाने की घटना से पुलिस के लिए बदमाशों ने एक बड़ी चुनौती पेश की है। पुलिस दावा कर रही है की घटना के बाद बरामद स्कूटी से घटना में शामिल लोगों की पहचान संभव है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





