भारत

BREAKING: झोपड़ी में सोए भाई-बहन की झुलसकर दर्दनाक मौत, फैली सनसनी

Shantanu Roy
25 May 2025 9:56 PM IST
BREAKING: झोपड़ी में सोए भाई-बहन की झुलसकर दर्दनाक मौत, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Samastipur. समस्तीपुर। समस्तीपुर में रविवार को भाई-बहन की जिंद जलकर मौत हो गई। दोनों झोपड़ी में सोए हुए थे। तभी शॉर्ट-सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। आसपास रखे सामान और कपड़े भी जलकर राख हो गए। परिजन के अनुसार घर में दोनों बच्चे के अलावा कोई नहीं। मृतकों में शंभू मांझी का बेटा अंकित कुमार (3) और बेटी प्रीति कुमारी (5) है। दोनों बच्चे अपने ननिहाल में थे। घटना की सूचना के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखू गांव की है।


बच्चों के नाना भूखा सदा ने कहा कि परिवार के सभी लोग काम के लिए घर से निकले हुए थे। मेरा नाती और नाती घर में सो रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। जब तक आसपास के लोग जुटते दोनों बच्चे जिंद जल गए। हजारों रुपए का नुकसान भी हुआ है। बाद में दमकल की टीम को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई, तब बच्चों की लाशों को बाहर निकाला गया। बिजली की शॉर्ट-सर्किट से झोपड़ी में आग लगी थी। जिसमें घर के अंदर सो रहे हैं दोनों बच्चे झुलस गए। दोनों की मौत हो गई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है।
Next Story