भारत

BREAKING: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, पोखर में मिली लाश

Shantanu Roy
29 Sep 2024 3:18 PM GMT
BREAKING: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, पोखर में मिली लाश
x
बड़ी खबर
Madhubani. मधुबनी। मधुबनी में 19 साल के युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। रविवार को युवक का शव पोखर से बरामद किया गया। उसके गले पर तेज धार वाले हथियार से वार किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका के पिता ने हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया है। घटना बिस्फी के पतौना थाना क्षेत्र के कटैया गांव की है। मृतक की पहचान कुशेश्वर सहनी के बेटे राजा (19) के रूप में हुई है। वह पिछले पांच दिनों से लापता था। परिवार के लोगों ने 5 दिनों पहले पतौना थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आज कटैया गांव के एक पोखर में राजा का शव मिला। इसके बाद हत्या की FIR दर्ज की गई है। तालाब में युवक का शव मिलने की सूचना पर पतौना थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।


राजा सहनी की चाची सुनीता देवी ने बताया कि राजा गणेश पूजा में दिल्ली चला गया था। लड़की के कहने पर ही गांव चला आया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सूचना दिए जाने के बाद भी गंभीरता से राजा की खोजबीन नहीं की। भाई चंचल सहनी ने बताया कि प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की के परिजनों ने कई बार मेरे भाई के साथ मारपीट की थी। उन लोगों ने ही हत्या कर शव को फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पतौना थाना और बिस्फी थाने की पुलिस कटैया गांव पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा था, लेकिन लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि उन्हें इंसाफ चाहिए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राजा सहनी गांव के ही नागेंद्र सहनी के यहां 6 साल से नौकरी कर रहा था। नागेन्द्र टेंट हाउस का कारोबार करता है। इस दौरान ही नागेंद्र की बेटी और राजा एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसकी सूचना नागेंद्र को मिली। इसके बाद उसने राजा की हत्या कर दी।
Next Story