भारत

BREAKING: चाइनीज मांझे से बाइक सवार की कटी गर्दन

Shantanu Roy
25 Nov 2024 7:55 PM IST
BREAKING: चाइनीज मांझे से बाइक सवार की कटी गर्दन
x
बड़ी खबर
Khandva. खंडवा। खंडवा में चाइनीज मांझे से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार शाम को नागचून से खंडवा आ रहे बाइक सवार शरद की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई। वह गले में घाव लेकर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। यह घटना खानशाहवली के पास हुई, जहां कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। शरद जैसे ही वहां से गुजर रहा था, उसकी गर्दन मांझे की चपेट में आ गई। इसके पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें एक ड्राइवर शुभम की गर्दन भी चाइनीज मांझे से कट गई थी। हालांकि प्रशासन ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है, फिर भी यह खुलेआम बिकता है और बच्चे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से पतंग के मांझे पर लगाई गई रोक का असर नदारद है, और चाइनीज मांझे का दुरुपयोग जारी है।
Next Story