भारत
BREAKING: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, परिजन सदमें में
Shantanu Roy
24 Nov 2024 12:22 AM IST

x
बड़ी खबर
Mainpuri. मैनपुरी। मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार ने सामने आए राहगीर को बचाने की कोशिश की। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भोगांव थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कन्नौज जनपद के थाना तालेग्राम अंतर्गत गांव मुड़ीहार निवासी जागेश्वर सिंह (48) पुत्र अहिबरन सिंह अपनी बाइक से थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रपुर जा रहे थे।
जैसे ही वह औरंगाबाद के पास पहुंचे, राहगीर राजपाल (निवासी लोदीपुर, थाना बेवर) अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। जागेश्वर ने राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक से नियंत्रण खो दिया, जिससे उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में जागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा हादसे की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जागेश्वर सिंह के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





