भारत

BREAKING: हयात होटल के पास कार के ऊपर पलटा गिट्टी से भरा डंपर, तीन लोग घायल

jantaserishta.com
9 Dec 2021 7:00 AM IST
BREAKING: हयात होटल के पास कार के ऊपर पलटा गिट्टी से भरा डंपर, तीन लोग घायल
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: आरके पुरम में हयात होटल के पास एक भीषण हादसा हो गया . जहां गिट्टी से भरा हुआ एक डंपर कार के ऊपर पलट गया . हादसे में कार सवार पति-पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर है. स्टेशन अधिकारी ने बताया कि हमें दुर्घटना और आग के संबंध में एक कॉल आया था. जिसके बाद मौके पर जा कर देखा तो डंपर एक कार से जा टकराया था.

भीकाजी कामा फायर स्टेशन के स्टेशन अधिकारी ने बताया, "हमने देखा की कार में माता-पिता और बच्ची है. माता-पिता की हालत देखकर गंभीर लग रही थी. हमें बचाव कार्य में डेढ़ घंटे से ज़्यादा लगा है." वहीं हादसे में घायल सभी तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. जहां पति और पत्नी की हालात गंभीर बनी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story