भारत

BREAKING: दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर टूटा मकान का छज्जा, 5 श्रद्धालु गंभीर घायल

SHIDDHANT
9 Jun 2026 7:50 PM IST
BREAKING: दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर टूटा मकान का छज्जा, 5 श्रद्धालु गंभीर घायल
x
बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में हादसा, पुराना छज्जा भरभराकर गिरा
Mathura मथुरा। उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के समीप मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गेट नंबर-5 के पास स्थित एक निजी मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के समय मंदिर क्षेत्र में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु मंदिर के आसपास की गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक मकान का पुराना छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छज्जे पर बड़ी संख्या में बंदर बैठे हुए थे, जिसके कारण उस पर अतिरिक्त भार पड़ गया और वह ढह गया।




हादसे में चार से पांच श्रद्धालुओं के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जबकि कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत वृंदावन के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद मंदिर क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
फिलहाल
प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। वहीं, मंदिर क्षेत्र में जर्जर भवनों और पुराने निर्माणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे भवनों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Next Story