भारत
BREAKING: गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम को तीन महीने की जमानत
Shantanu Roy
28 March 2025 6:53 PM IST

x
बड़ी खबर
Gujarat. गुजरात। गुजरात हाई कोर्ट ने रेप के दोषी आसाराम को बड़ी राहत दी है. चिकित्सा आधार पर गुजरात हाई कोर्ट ने आसाराम को तीन महीने की जमानत दी है. सुनवाई के दौरान जस्टिस इलेश वोरा की राय का जस्टिस एएस सुपेहिया ने समर्थन किया और आसाराम की तीन महीने की जमानत मंजूर की गई. गौरतलब है कि रेप का दोषी आसाराम गुजरात और जोधपुर में सजा काट रहा है. फिलहाल, वह अंतरिम जमानत पर बाहर है. हाल ही में उसने 6 महीने की स्थायी जमानत के लिए अप्लाई किया था. गुजरात हाई कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की और गुरुवार (27 मार्च) को फैसला सुरक्षित रख लिया था. जमानत की मांग करते हुए आसाराम ने कोर्ट में अपनी मेडिकल रिपोर्ट पेश की थी।
इस दौरान उसने कहा था कि वह 86 साल का हो चुका है और दुनिया में बहुत कम ही लोग हैं जो 75 की उम्र के बाद मेजर सर्जरी सहन कर पाते हैं. इससे पहले जनवरी 2025 में आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च तक के लिए मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली थी. जानकारी के लिए बता दें कि आसाराम अपने गुरुकुल की एक युवती से रेप के मामले में आखिरी सांस तक जेल की सजा काट रहा है. यह मामला साल 2013 का है. बताया जा रहा है कि आसाराम हार्ट पेशंट है और उसे जेल में रहते हुए हार्ट अटैक भी आ चुका है. पीड़िता की बहन ने ही आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ भी रेप केस दर्ज कराया था. साल 2019 में नारायण साईं को भी दोषी पाते हुए कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा दी थी. यह मामला भी साल 2013 का था।
Tagsआसाराम जमानतगुजरात हाई कोर्टरेप दोषीचिकित्सा आधारतीन महीने की जमानतकोर्ट फैसलाAsaram bailGujarat High Courtrape convictmedical groundsthree months bailcourt verdictजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





