भारत

BREAKING: एप्पल ने किया WWDC 2026 में Siri AI लॉन्च, iOS 27 और macOS 27 भी पेश

SHIDDHANT
8 Jun 2026 11:49 PM IST
BREAKING: एप्पल ने किया WWDC 2026 में Siri AI लॉन्च, iOS 27 और macOS 27 भी पेश
x
एप्पल
Delhi दिल्ली: Apple ने अपने वार्षिक डेवलपर इवेंट Worldwide Developers Conference (WWDC 2026) में बड़ा ऐलान करते हुए नई Siri AI और कई प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट पेश किए हैं। कंपनी ने iOS 27, macOS 27 और iPadOS 27 के साथ अपने वॉयस असिस्टेंट Siri को पूरी तरह नए रूप में लॉन्च किया है, जिसे अब Apple Intelligence के तहत Siri AI कहा जा रहा है।
नई Siri AI को पहले से अधिक स्मार्ट, कॉन्टेक्स्ट अवेयर और यूजर की जरूरतों को समझने में सक्षम बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, यह अपग्रेडेड असिस्टेंट अब ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव देगा और अलग-अलग ऐप्स के साथ बेहतर तरीके से काम करेगा। इसके लिए एक समर्पित ऐप एक्सपीरियंस भी पेश किया गया है, जिससे यूजर्स को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। WWDC 2026 का आयोजन Apple Park में किया गया, जो भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू हुआ। यह इवेंट कंपनी के CEO टिम कुक के कार्यकाल का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है, जिसमें कई नई टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर इनोवेशन पर फोकस किया गया।
Apple ने इस इवेंट में अपने पूरे इकोसिस्टम को और अधिक AI आधारित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। Siri AI को ऐसे समय में पेश किया गया है जब वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां अपने वर्चुअल असिस्टेंट्स को अधिक एडवांस बना रही हैं। कंपनी ने संकेत दिया है कि नए अपडेट्स के जरिए iPhone, iPad और Mac डिवाइसों का उपयोग अनुभव पहले से सहज और इंटेलिजेंट होगा। iOS 27 और macOS 27 को भी कई नए फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है, जो यूजर इंटरफेस और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएंगे।
Next Story