छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अघोर गुरुपीठ बनोरा में किया गुरु दर्शन
Shantanu Roy
5 Dec 2025 6:31 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान रविवार को ग्राम बनोरा स्थित प्रसिद्ध अघोर गुरुपीठ पहुंचकर गुरु दर्शन किया। उन्होंने गुरुपीठ के उपासना स्थल में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष नमन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने आश्रम में अघोरेश्वर के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के भी दर्शन कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर आश्रम परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि अघोर परंपरा सदियों से मानव कल्याण, सेवा और आध्यात्मिक उत्थान का संदेश देती है। प्रदेश के विकास और जनता की भलाई के लिए आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
नव दंपति को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर डॉ. कुमार विक्रम साहू और डॉ. हेम पुष्पा साहू को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद दिया। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि गुरुस्थान में प्रारंभ किया गया यह पावन सफर दंपति के जीवन में खुशियों का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री ने नवदंपति के परिवारजनों से भी भेंट कर शुभकामनाएं दीं। आश्रम परिसर में उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने भी दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति
मुख्यमंत्री के साथ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो, लक्ष्मी जीवन पटेल, अरुणधर दीवान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी गुरु दर्शन कर आशीर्वाद लिया। प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। नवदंपति के पिता वर पक्ष से बिंदेश्वर साहू और वधू पक्ष से राजेश साहू अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
गुरुपीठ परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। आश्रम में भजन, स्तुति और शांति मंत्रों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के स्थल समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री के दर्शन व आशीर्वाद कार्यक्रम के साथ समारोह का समापन हुआ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





