भारत
BREAKING: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, फैली सनसनी
Shantanu Roy
7 Dec 2024 10:14 PM IST

x
बड़ी खबर
Rajsamand. राजसमंद। राजसमंद में चारभुजा थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 घायल हो गए। यहां राशन के कट्टों से भरा एक ट्रक 30 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में ड्राइवर सहित 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा चारभुजा थाना इलाके के भगत तलाई की नाल में गुरुवार देर रात 12 बजे हुआ। जिसमे एक बेकाबू ट्रक गड्ढे में गिर गया। ट्रक में राशन के कट्टे भरे थे। इन कट्टों पर 3 श्रमिक बैठे थे, जबकि केबिन में ड्राइवर सहित 3 लोग सवार थे। तब ट्रक खाई में गिरा तो पीछे बैठे तीनों श्रमिक राशन के कट्टों के नीचे दब गए, जिससे तीनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। केबिन में बैठे 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को केलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। थाना इंचार्ज गोवर्धन सिंह ने बताया कि यह ट्रक राजसमंद पुलिस लाइन के पास स्थित FCI गोदाम से गेहूं के कट्टे भर कर चारभुजा होते हुए केलवाड़ा की ओर जा रहा था।
इस दौरान चाभुरजा से करीब 12 किमी दूर धोला की ओड़ भगत तलाई के पास मोड़ पर अचानक ट्रक करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिससे ट्रक में भरे कट्टों पर बैठे 3 श्रमिकों सलूम्बर जिले के लालपुरा (लसाड़िया) निवासी लालु (40) पुत्र लखमा मीणा, हिरा (23) पुत्र नारायण मीणा एवं सलूम्बर जिले के ही घाटा (लसाड़िया) निवासी प्रकाश (26) पुत्र कालू मीणा की मौत हो गई। तीनों के शव चारभुजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाये गये है। वही हादसे में सलूम्बर जिले के लालपुरा (लसाड़िया) निवासी खेमराज (28) पुत्र देवा मीणा, कालू (60) पुत्र पेमा मीणा और उंकार भटेवर, कुराबड़ जिला उदयपुर निवासी प्रकाश (32) पुत्र देवीलाल मीणा गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को केलवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना के बाद कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानेंद्रसिंह राठौड़ देर रात को ही घटना स्थल पर पहुंचे। जबकि अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक (ASP) महेंद्र पारीक सुबह मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रसद विभाग के रणजीत सिंह के अनुसार FCI के गोदाम से गेहूं भर कर रात्रि को रवाना हुआ था। जो केलवाड़ा में राशन की दुकान पर खाली होना था। मौके पर खाद्य निगम से जुड़े अधिकारी भी पहुंच गए। फिलहाल ट्रक को खाई से निकालने के प्रयास चल रहे हैं। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





