भारत
BREAKING: 3 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार
Shantanu Roy
28 Jun 2025 11:20 PM IST

x
बड़ी खबर
Noida. नोएडा। नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक मामले की जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शेयर बाजार में निवेश के नाम पर पीड़ित से 3 करोड़ 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर खुद को रेटफाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और रेटफाइन इंडिया इक्विटी फंड का कर्मचारी बताकर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 3,26,00,000 रुपए की धोखाधड़ी की।
यह शिकायत 12 जून को थाना साइबर क्राइम में दर्ज की गई थी। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले खाताधारक और उसके दो अन्य साथियों को 28 जून को नोएडा स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया है कि जांच में अभियुक्त पुनीत से पता चला है कि उसने अपना बैंक खाता किराए पर हिमांशु नामक व्यक्ति को दिया था। उस खाते में पीड़ित के साथ हुई धोखाधड़ी से संबंधित 30 लाख रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई थी, जिसके लिए अभियुक्त पुनीत को 97 हजार रुपए कमीशन के रूप में प्राप्त हुए थे।
उस खाते को अभियुक्त विजय चौधरी द्वारा हिमांशु से प्राप्त कर अपराध में इस्तेमाल किया गया था। सभी अभियुक्तों को उनके द्वारा किए गए काम के हिसाब से अलग-अलग कमीशन मिलता था। इसके बाद, पुलिस ने जब जांच की तो बैंक खाते के ट्रांजेक्शन विवरण से पाया गया कि बैंक खाते में करीब 1 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है, जिसके संबंध में छानबीन की जा रही है। साइबर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते हुए बताया है कि पुनीत गुरुग्राम का, हिमांशु, गाजियाबाद के लोनी का और विजय चौधरी ग्रेटर नोएडा के जलपुरा का रहने वाला है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





