
x
जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Vaishali. वैशाली। वैशाली जिले में चलते नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, महुआ थाना क्षेत्र में चलते ट्रक में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इसको लेकर नाबालिग की मां ने महुआ थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। पीड़िता की मां ने शिकायती आवेदन में बताया कि देह व्यापार का धंधा करने वाली एक महिला, नाबालिग बेटी को अपने साथ ले जाकर ट्रक में छोड़कर मौके से फरार हो गई थी। उसके बाद ट्रक में मौजूद दो लोगों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
जानकारी के मुताबिक, आवेदन मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, गिरफ्तार महिला से गहन पूछताछ के बाद घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को भी पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को पैसे का प्रलोभन देकर आरोपी महिला ट्रक में छोड़कर फरार हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. वारिस की पत्नी पाकीजा खातून उर्फ फुल्लो, सकरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश पासवान के बेटे छोटू कुमार और वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के शिवशंकर राय के बेटे पिक उर्फ पिन्टू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर से ही ट्रक को जब्त किया है।
महुआ SDPO सौरभ सुमन ने बताया कि बीते एक मार्च को महुआ थाने को एक आवेदन प्राप्त हुआ। उसमें फरियादी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय की बेटी को ग्रामीण महिला पाकीजा खातून उर्फ फुल्लो ने बहला-फुसला कर 27 फरवरी को ट्रक में छोड़ दिया। जहां दो लोगों ने चलते ट्रक में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। उक्त आवेदन पर महुआ थाना पुलिस ने कांड सं0-264/25 एक मार्च को BNS की धारा 137(2)/87/64/351/3(5) और 04/06 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी महिला पाकीजा खातून उर्फ फुल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद अन्य दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी सिलसिले में 03/04 मार्च की रात मुख्य आरोपी पिक उर्फ पिन्टु कुमार और छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





