भारत
BREAKING: मां के नाम पर निकलीं 10 संपत्तियाँ, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज
Shantanu Roy
23 July 2025 5:36 PM IST

x
बड़ी खबर
Jabalpur. जबलपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने मंगलवार सुबह जबलपुर, भोपाल और सागर में एक शासकीय कर्मचारी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में अब तक 5 करोड़ 89 लाख 95 हजार रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है।
भोपाल के बाग मुगलिया स्थित आवास से 20.41 लाख रुपये नकद, 3.17 करोड़ की अचल संपत्तियों के दस्तावेज, 1.08 लाख के सोने व 1.29 लाख के चांदी के आभूषण, तीन वाहन, 14.99 लाख की एफडी, LIC और SBI में निवेश, तथा तीन फ्लैट के दस्तावेज बरामद हुए। जबलपुर के अधारताल स्थित पैतृक घर से 3300 वर्गफीट का प्लॉट, बीमा व निवेश के दस्तावेज, और 29.50 लाख रुपये की अनुमानित संपत्ति सामने आई है।
इसके अलावा, संयुक्त बैंक लॉकर और अन्य कागजातों की जांच जारी है। टीम ने आरोपी की माँ के नाम पर 10 अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए हैं। साथ ही 56 महंगी शराब की बोतलें बरामद की गई हैं, जिन पर अलग मामला दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 13(1)(बी) व 13(2) के तहत अपराध क्रमांक 111/25 दर्ज किया गया है। आगे की जांच में और भी संपत्तियों का खुलासा संभव है।
Next Story





